Posts

Showing posts from 2021

कोणार्क नाटक (समीक्षा )

Image
 कोणार्क नाटक जगदीश चंद्र माथुर द्वारा रचित नाटक है यह नाटक उनके प्रसिद्ध कृतियों में से एक है यह नाटक उड़ीसा में स्थित कोणार्क मंदिर के निर्माण पर आधारित नाटक  है की  किस प्रकार इस मंदिर के निर्माण में १२ वर्ष लग गए थे और किस प्रकार १२०० शिल्पियों ने मिलकर इस महान मंदिर का निर्माण किया था और उनको किन किन समस्यां का सामना करना पड़ा। यह नाटक एक सफल  नाटक के रूप में उभरकर हमारे सामने आता है इस नाटक की मदद से ही नाटककार मुखय उद्देश्य हमारे सामने लाने में सफल प्रतीत होता है इस नाटक में हमे रोचकता , स्वाभाविकता देखने को मिलती है जो पाठक वर्ग के में इस नाटक को देखने की जिज्ञासा उत्पन करता है १. कथावस्तु : कोणार्क नाटक एक ऐतिहासिक नाटक है जो हमे उड़ीसा में स्थापित कोणार्क मंदिर के निर्माण के बारे में बताते है की किस प्रकार उस समय जो शिल्पी थे और जो मुख्य शिल्पी थे उन्हें कोणार्क मंदिर के शिखर पर गुम्बद स्थापित करने में कितनी मुश्किल आ रही थी और साथ ही साथ उसमे में यह भी दिखाया है उस  समय  राजा नरेश नरसिंघ देव का राज्य था और उनके मंत्री जो महामात्य  चाल...

लगान (फिल्म समीक्षा )

Image
 लगान २००१ में बनी हिंदी भाषा की फिल्म है यह फिल्म आशुतोष गौरी कर की मूल कथा पर आधारित है आमिर खान इसके सहनिर्माता होने के इलावा मुख्य अभिनेता भी है यह फिल्म एक सफल फिल्म मानी जाती है इस फिल्म की तात्विक समीक्षा हम इस ब्लॉग में चर्चा करेंगे।  १. कथावस्तु : लगान फिल्म की मूल कथा हमे यह बताती है की रानी विक्टोरिया के ब्रिटानी राज की एक सूखा पीड़ित गाँव के किसानो पर कठोर ब्रिटानी लगान की कहानी है इस फिल्म का प्रारंभ चम्पारण के गाओवासी की स्थिति दिखाते  हुए हुई है की किस प्रकार वहाँ पर काफी समय से बारिश नहीं होई है यह फिल्म की कथावस्तु में हमे रोचकता,स्वाभाविकता देखने को मिलती है जिससे दर्शको के मन में इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा उठती है २.पात्र एवं चरित्र चित्रण:  लगान फिल्म में हमे काफी पात्र देखने को मिलते है इस फिल्म के मुख्य पात्र है भुवन, कप्तान रस्सल,एलिज़ाबेथ,राजा पुराण।मुख्य पात्र के साथ -साथ गौण पात्र है जैसे लाखा, गाँववासी,आदि। इस फिल्म में हर एक पात्र का चरित्र- चित्रण दर्शक के सामने उभरकर आता है ३.देशकाल एवं वातावरण: इस फिल्म में देशकाल एवं वातावरण बिलकुल स...